Sports & Games

SRH vs PBKS: हैदराबाद के खिलाफ दिखा पंजाब के बल्लेबाजों का दम, सीजन में छठी बार किया ये कारनामा

[ad_1]

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला पंजाब किंग्स से हो रहा है. इस मैच में पंजाब ने 158 रन के स्कोर का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की. इस दौरान धवन और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. जिसके बाद उन्होंने एक और रिकॉर्ड बना दिया है. 

धवन और जॉनी बेयरस्टो ने दिलाई तूफानी शुरुआत

158 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब ने धमाकेदार शुरुआत की. इस दौरान धवन और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 3 ओवर में 26 रन जोड़ दिए थे. उनके आउट होने के बाद शाहरुख खान और धवन ने पॉवरप्ले पूरा फायदा हुआ और 62 रन जोड़े थे. ये इस आईपीएल सत्र में छठी बार था जब पंजाब के बल्लेबाजों ने पॉवरप्ले में 60 से ज्यादा रन जोड़े हैं. 

आईपीएल 2022 में पंजाब के बल्लेबाजों के द्वारा पॉवरप्ले में बनाए गए सबसे ज्यादा रन 
रन                  खिलाफ                       स्टेडियम 
83/1                RCB                        ब्रेबोर्न
72/2              CSK                          ब्रेबोर्न
65/0                MI                          पुणे
63/0              RCB                          डीवाई पाटिल
62/3               KKR                          वानखेड़े
62/1               SRH                          वानखेड़े

पंजाब ने बनाया सम्मानजनक स्कोर 

वाशिंगटन सुंदर (25) और रोमारियो शेफर्ड (26 नाबाद) की 29 गेंदों में 58 रनों की शानदार साझेदारी की वजह से वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 70वें और आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद  ने पंजाब किंग्स को 158 रनों का लक्ष्य दिया. हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाए.

(इनपुट: आईएएनएस)

ये भी पढ़ें…

IPL 2022: रिंकू सिंह के जबरा फैन हैं आमिर खान, उनकी ताबड़तोड़ पारी पर कही ये बात

IPL 2022: राजस्थान दोहराएगी इतिहास या इस बार मिलेगा नया चैंपियन, जानें किस टीम का दावा कितना मजबूत

[ad_2]
Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also
Close
Back to top button